आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2024 (अप्रैल 2023 – मार्च 2024) के लिए भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.4% कर दिया है। पहले ये 6% था। मजबूत डोमेस्टिक मोमेंटम को इसका कारण बताया गया है।
हालांकि, वित्तीय वर्ष 2025 (अप्रैल 2024 – मार्च 2025) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.4% कर दिया है। S&P ग्लोबल को लगता है कि सेकेंड हाफ में ग्रोथ धीमी हो सकती है, इसीलिए उसने अपना GDP अनुमान घटाया है।
मार्च 2024 तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है भारत
S&P ग्लोबल ने ये भी उम्मीद जताई कि भारत मार्च 2024 तक ब्याज दरों में 0.1% की कटौती करेगा। पिछले हफ्ते मॉर्गन स्टेनली ने अपने नोट में लिखा था कि भारत अगले साल जून तक एशियाई देशों में ब्याज दरों में कटौती करने वाली पहली अर्थव्यवस्था बन सकता है।
इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस में भी अच्छी ग्रोथ का अनुमान
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस में भी ठोस घरेलू मांग के कारण मजबूत ग्रोथ का अनुमान लगाया है। वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी चीन के लिए, S&P ग्लोबल ने 2023 में GDP ग्रोथ 5.4% और 2024 में 4.6% रहने का अनुमान लगाया है।
ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट क्या है?
GDP इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है। GDP देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है। जब इकोनॉमी हेल्दी होती है तो आमतौर पर बेरोजगारी का लेवल कम होता है।
दो तरह की होती है GDP
GDP दो तरह की होती है। रियल और नॉमिनल। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। यानी 2011-12 में गुड्स और सर्विस के जो रेट थे उस हिसाब से कैलकुलेशन। वहीं नॉमिनल GDP करेंट प्राइस पर कैलकुलेट की जाती है।
कैसे कैलकुलेट की जाती है GDP?
GDP कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। GDP=C+G+I+NX, यहां C का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, G का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, I का मतलब इन्वेस्टमेंट और NX का मतलब नेट एक्सपोर्ट है।