सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून ने विदाई लेना शुरू किया। यह सामान्य समय के आसपास है। मानसून वापसी की रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला तक पहुंच गई है। हालांकि मानसून की विदाई शुरू होने के बावजूद देश के बड़े हिस्से में बारिश की कमी बनी हुई है। 19 सितंबर तक करीब 43 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में शामिल था। पूरे देश में 1 जून से 19 सितंबर के बीच बारिश सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम रही।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुछ राज्यों में बारिश की कमी ज्यादा रही है। मेघालय में कमी 59 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश में 43 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में 41 प्रतिशत और बिहार में 36 प्रतिशत तक दर्ज की गई। वहीं, देश में जुलाई के दौरान बारिश सामान्य से थोड़ी अधिक रही थी, लेकिन जून, अगस्त और सितंबर में कमी दर्ज हुई। मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने मौसम तंत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। इससे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में अगले दिनों बारिश हो सकती है। ऐसे में मानसून की विदाई चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की संभावना है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #समय #आसप #मगढ