आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोडा ने कुशाक और स्लाविया का एलिगेंस एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुशाक को 18.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) और स्लाविया को 17.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

कुशाक एलिगेंस एडिशन एक्स-शोरूम प्राइस

MT – ₹18.31 लाख

DSG – ₹19.51 लाख

स्लाविया एलिगेंस एडिशन एक्स-शोरूम प्राइस

MT – ₹17.52 लाख

DSG – ₹18.92 लाख

कुशाक और स्लाविया नए डीप ब्लैक कलर में अवेलेबल

एलिगेंस एडिशन दोनों कारों के टॉप वैरिएंट पर बेस्ड हैं। यह दोनों मॉडल क्रोम ग्रिल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और बी-पिलर्स पर ‘एलिगेंस’ बैज के साथ नए डीप ब्लैक एक्सटीरियर कलर में आते हैं।

कुशाक और स्लाविया एलिगेंस एडिशन का इंटीरियर​​​​​​​

एलिगेंस एडिशन के इंटीरियर में पडल लैंप्स, रियर सीट कुशंस, सीट बेल्ट कुशंस, नेक रेस्ट, स्टीयरिंग व्हील पर ‘एलिगेंस’ बैज, टेक्सटाइल मैट्स और एल्यूमीनियम पैडल मिलते हैं। स्लाविया में ‘स्लाविया’ इंस्क्रिप्शन के साथ स्कफ प्लेट्स हैं, जबकि कुशाक में क्रोम बॉडी साइड मोल्डिंग है।

कुशाक और स्लाविया में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

​​​​​​​कुशाक और स्लाविया एलिगेंस एडिशन 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अवेलेबल हैं, जो 148BHP की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है।