आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला मेडिकल अफसर बन गई हैं। उन्होंने सियाचिन बैटल स्कूल में ट्रेनिंग पूरी कर ली है। सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा बैटल फील्ड है।

टेरर फंडिंग मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर में 8 ठिकानों पर छापा मारा

टेरर फंडिंग मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर में 8 ठिकानों पर छापा मारा। जांच एजेंसी कश्मीर में 7 और जम्मू में एक जगह पर तलाशी कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, 2 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जंजैहली हिल स्टेशन इलाके में सोमवार को एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब 5.45 बजे हुआ। घायलों को जंजैहली अस्पताल भेजा गया है। इससे ​​पहले सोमवार सुबह शिमला में एक गाड़ी खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

कर्नाटक के विजयपुरा में वेयरहाउस में स्टोरेज यूनिट ढहा, 10 से ज्यादा मजदूर अनाज से भरी बोरियों के नीचे दबे

कर्नाटक के विजयपुरा में सोमवार की रात एक वेयरहाउस में स्टोरेज यूनिट ढह जाने से 10 से ज्यादा मजदूर अनाज की बोरियों के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे विजयपुरा के डिप्टी कमिश्नर टी भूबालान ने बताया कि 10-12 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। तीन मजदूरों को निकाला गया है। इन्हें प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू का काम जारी है।

सोनिया गांधी के घर कांग्रेस स्ट्रैटजी ग्रुप की मीटिंग, खड़गे, थरूर और चिदंबरम शामिल हुए

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दिल्ली आवास पर संसदीय रणनीतिक दल की बैठक हुई है। इसके लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा सांसद शशि थरूर, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल राव भी पहुंचे। चर्चा है कि इस मीटिंग में तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के नाम पर बातचीत हुई। फिलहाल तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी CM पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।