सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सिस्टेक) रातीबड़ भोपाल के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र केशव वर्मा को ‘एआई-आधारित बोरवेल रेस्क्यू रोबोट’ नामक प्रोजेक्ट के लिए नयी दिल्ली में पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 732 योग्य आवेदकों के पूल में से विभिन्न श्रेणियों में केवल तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट के रूप में चुना गया था।
सिस्टेक का यह प्रोजेक्ट दो श्रेणियों ‘रोबोटिक्स का सबसे नवीन उपयोग’ और ‘जजेस च्वाइस अवार्ड’ में विजेता रहा। इस उपलब्धि पर सागर समूह के चेयरमैन सुधीर अग्रवाल, एमडी सिद्धार्थ अग्रवाल, सिस्टेक की डायरेक्टर डॉ. ज्योति देशमुख एवं प्राचार्य डॉ. मनीष बिल्लौरे ने केशव और उसके मेंटर डॉ. राहुल अग्रवाल एवं एचओडी क्षितिज युगबोध को बधाई दी है।