सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के लखेरापुरा स्थित श्रीनाथ राधावल्लभ मंदिर में आयोजित फाग उत्सव में बुधवार को अग्रवाल महिला समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीजी संग गुलाल और फूलों से होली खेली। इस दौरान पूरा मंदिर बृजधाम जैसा नजर आया। जहां महिलाओं ने फाग और रसिया गीतों पर खूब धमाल मचाया।
वृंदावन की तर्ज पर श्रीकृष्ण संग सखियों ने लगभग दो क्विंटल फूलों से होली खेली। इस दौरान जब पिचकारी से रंग बरसे और फूलों की बारिश हुई तो पूरा मंदिर परिसर केसर, चंदन,इत्र और गुलाब की खुशबू से महक उठा। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को भी गुलाल लगाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।