सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में उच्च शिक्षा के समग्र विकास, गुणवत्ता संवर्धन एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रित "शिक्षा संवाद" कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा ने की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख एवं नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति का विज्ञान से सीधा संबंध जोड़ते हुए मैंने मंत्री जी ने अपने विचार रखें उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके सुझाव एवं विचार सुने तथा उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं भविष्य उन्मुख बनाने पर बल दिया। विश्वविद्यालय के एवं शिक्षा क्षेत्र से विभिन्न विषयों पर शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सर गर्वित और सकारात्मक समाधान किया गयाl

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु विवेक शर्मा ने कहा कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुसंधान, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के लिए सतत प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा संवाद जैसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं शासन के मध्य सार्थक संवाद का प्रभावी माध्यम बताया।
विशिष्ट अतिथि चेतस सुखाड़िया ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. नीरज गौर
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #बरकतउल #सफल #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #समग