आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक-यांत्रिक कर्मचारी संघ ने बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में उन मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी, जिन्हें पिछली सरकार ने पूरा नहीं किया है। इसे लेकर संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उन्हें पूरी कराने की मांग करेंगे।
संघ के अध्यक्ष साबिर खान ने बताया कि बैठक मंत्रालय की मल्टी पार्किंग स्थित संघ कार्यालय में होगी। बैठक में संघ की महासमिति के आयोजन पर चर्चा की जाएगी। पिछली सरकार ने संघ की किन मांगों पर ध्यान नहीं दिया, कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए देने की घोषणा नहीं की गई। उन्होंने बताया कि नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों को शासन के आदेश के बाद भी माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। नए मुख्यमंत्री के सम्मान कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की जाएगी।