आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के फाउंडर शरद पवार ने रविवार को नवी मुंबई में बारिश के बीच भाषण दिया। उन्होंने कहा- बारिश ने हमारे कार्यक्रम में बाधा डाली है, लेकिन हम इतनी आसानी से हार मानने या पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। हम संघर्ष करते रहेंगे।
झमाझम बारिश में शरद पवार के भाषण देने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। NCP समर्थक इस घटना को चार साल पहले शरद पवार के एक भाषण से जोड़कर देख रहे हैं।
तेज बारिश में पवार ने दिया था भाषण
तब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले 18 अक्टूबर, 2019 को पवार लोकसभा उपचुनाव के लिए NCP उम्मीदवार के प्रचार के लिए सतारा गए थे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ सतारा में लोकसभा उपचुनाव हुआ था।
पवार के संबोधन से पहले अचानक तेज बारिश होने लगी। पवार को छाता दिया गया, लेकिन उन्होंने छाता लेने से मना करते हुए कहा कि इंद्र देवता ने NCP को आशीर्वाद दिया है। इस कार्यक्रम के वीडियो और फोटो भी काफी वायरल हुए थे।
2019 में NCP महाराष्ट्र की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी
2019 के विधानसभा चुनाव में NCP 53 सीटें जीतकर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 41 सीटों पर ही जीत दर्ज की थी। माना जाता है कि NCP की जीत में पवार के भाषण ने अहम भूमिका निभाई।
2019 में महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 106, शिवसेना ने 56, कांग्रेस ने 44 और अन्य ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले NCP के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए थे।
बहुमत के बावजूद भाजपा नहीं पाई थी सरकार
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। भाजपा 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और भाजपा गठबंधन में बात नहीं बन पाई। इसके बाद शिवसेना, कांग्रेस और NCP ने मिलकर महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाई ।
जून 2022 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और पार्टी के 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। इससे महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार गिर गई थी। वहीं शिवसेना भी दो हिस्सों में बंट गई थी। नई सरकार में शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
इस साल जुलाई में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) तोड़कर 9 विधायकों के साथ भाजपा-शिंदे की सरकार में शामिल हो गए। पवार ने 2 जुलाई 2023 को दूसरे डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली थी। अजित पवार और शरद पवार के बीच एनसपीसी के नाम और सिंबल को लेकर लड़ाई चल रही है।
फडणवीस बोले- सीट शेयरिंग पर अभी कुछ तय नहीं:पहले कहा था- लोकसभा में BJP 26 और शिवसेना-NCP 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी
लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर किए गए दावे से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि जो लोग अपनी सीटों पर चुनाव लड़े, उनकी सीटें उनके पास ही रहेंगी।
अजित को CM को बनते देखना चाहती हैं उनकी मां:बोलीं- मेरे जिंदा रहते इच्छा पूरी हो जाए; पंचायत चुनाव में वोट डालने पहुंची थीं
अजित पवार के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की बात एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यह इच्छा उनकी 86 साल की मां आशा पवार ने मीडिया के सामने जताई है। आशा पवार, रविवार (5 नवंबर) को महाराष्ट्र में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने आई थीं।