सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में बीजेपी ने सभाओं का दौर शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। एक ही दिन में वे प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को भी संबोधित करेंगे। शाह के दौरे की शुरुआत बीकानेर से हुई है। बीकाने में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर वे उदयपुर पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को जयपुर में भी प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

इधर, बीकानेर में बढ़ते स्वाइन फ्लू के केस को देखते हुए शाह से मिलने वाले नेताओं और अधिकारियों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। वहीं नाल एयरफोर्स पर मिलने वाले नेताओं की भी कोविड स्क्रीनिंग की गई है। बीकानेर में शाह लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्वय समिति और लोकसभा कोर कमेटी की बैठक ली।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में बीजेपी ने सभाओं का दौर शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। एक ही दिन में वे प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को भी संबोधित करेंगे। शाह के दौरे की शुरुआत बीकानेर से हुई है। बीकाने में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर वे उदयपुर पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को जयपुर में भी प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

इधर, बीकानेर में बढ़ते स्वाइन फ्लू के केस को देखते हुए शाह से मिलने वाले नेताओं और अधिकारियों के कोविड टेस्ट किए गए हैं। वहीं नाल एयरफोर्स पर मिलने वाले नेताओं की भी कोविड स्क्रीनिंग की गई है। बीकानेर में शाह लोकसभा की प्रबंधन समिति, चुनाव समन्वय समिति और लोकसभा कोर कमेटी की बैठक ली।

01:36 PM

20 फ़रवरी 2024

खींवसर बोले- पार्टी 25 सीटों की हैट्रिक लगाएगी

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर बोले- मार्च के दूसरे सप्ताह में आचार संहिता लगेगी। इस बार पार्टी 25 सीटों की हैट्रिक करेगी। कांग्रेस के धुरंधर नेता छोड़कर बीजेपी में आ रहे हैं और आगे भी आएंगे।

01:34 PM

20 फ़रवरी 2024

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बोले- पार्टी ने कलस्टर के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की है।

01:09 PM

20 फ़रवरी 2024

सीएम, प्रदेशाध्यक्ष के साथ 250 कार्यकर्ता बैठक में मौजूद

बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल भी मौजूद हैं। वहीं बीकानेर, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ और चूरू लोकसभा क्षेत्र के करीब ढाई सौ भाजपा नेता हिस्सा ले रहे हैं। इसमें तीनों लोकसभा क्षेत्रों के प्रबंधन समिति, संचालन समिति और कोर समिति के सदस्यों के साथ सांसद, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला प्रमुख, प्रधान और मेयर शामिल है। मीडिया समन्वय और सोशल मीडिया कमेटियों से जुड़े पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

12:57 PM

20 फ़रवरी 2024

पार्क पैराडाइज में वंदेमातरम के साथ शुरू हुई मीटिंग

बीकानेर पहुंचे शाह

कलेक्टर और एसपी की रिपोर्ट निगेटिव

पार्क पैराडाइज होटल में मंगलवार को मीटिंग से पहले ही हेल्थ डिपार्टमेंट ने आला अधिकारियों और भाजपा नेताओं के कोरोना टेस्ट कर लिए। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये अधिकारी और नेता वो हैं, जो शाह की यात्रा के दौरान उनके पास रहेंगे, जिसमें कलेक्टर और एसपी भी शामिल हैं।

सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि जो लोग गृह मंत्री के पास जाएंगे, उन्हें बुके देंगे, स्वागत करेंगे उनकी कोविड जांच कर ली गई है। एयरपोर्ट पर रहने वाले सभी अधिकारियों और भाजपा नेताओं की कोविड जांच हो गई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

12:29 PM

20 फ़रवरी 2024

चुनावों के लिए बनाए 8 कलस्टर, 25 को आएंगे यूपी के डिप्टी सीएम

लोकसभा चुनावाें को देखते हुए बीजेपी ने 25 सीटों का रोड मैप तैयार कर लिया है। इन 25 सीटों को 8 कलस्टर में बांटा गया है। इन क्लस्टर के अनुसार सभा और बाकी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

शाह के बाद 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लोकसभा कलस्टर अभियान के तहत कार्यक्रम बन रहा है।