सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार, 21 सितंबर को सात नए न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे होगा। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। नवनियुक्त न्यायाधीशों में निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भरत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज शामिल हैं। इनमें निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य पांच को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन सभी न्यायिक अधिकारियों का अनुभव दिल्ली की जिला न्यायपालिका में रहा है। अरुण भारद्वाज दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और भरत पाराशर सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने इन नियुक्तियों की अधिसूचना 19 सितंबर को जारी की थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के लिए आठ न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी, जिनमें से सात नियुक्तियों को मंजूरी मिली। इन नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कार्यरत संख्या 50 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 60 है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #शपथ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #रहण #नवन