सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा प्रज्ञा प्रवाह के सहयोग से विज्ञान में राष्ट्रीय स्वत्व : भारतीय वैज्ञानिकों का संघर्ष विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित ज्ञान विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री इन्द्र सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु सुरेश कुमार जैन द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जे. नंद कुमार,अखिल भारतीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगाl जिसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया जाएगा। इस व्याख्यान का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान, उनके संघर्ष एवं राष्ट्रीय स्वत्व की अवधारणा को समझना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव एस. बी. सिंह द्वारा आभार प्रदर्शन किया जाएगा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं बुद्धिजीवियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है।

 

#राष्ट्रीयस्वत्व #विज्ञान #भारतीयवैज्ञानिक #अनुसंधान #स्वदेशीनवाचार #भारत