सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर भोपाल के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया गया। इस सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत मुख्यवक्ता के रूप में अमित सोनी, बानाप्रभारी बागसेवनिया पुलिस थाना मे । मुख्यवक्ता सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि तकनीकि संसाधनों का जितना लाभ है उतना ही अधिक खतरा भी बढ़ता जा रहा है। साईबर क्राईम की घटनाएँ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
हमारे समाज मे प्रत्येक नागरिक को सतर्कता के साथ तकनीकि संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए समाज में कोई भी भ्रष्टाचारी यदि कहीं भी दिखाई देता है तो उसके खिलाफ सम्बद्ध विभाग को सूचित करना हमारा कर्तव्य होता है। संस्कृत के छात्र-छात्राएं इस दिशा में अपनी भूमिका सदैव निर्वाह करते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए परिसर निदेशक रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार जैसे महारोग से देश को बचाने के लिये संस्कृत पड़ना अत्यावश्यक है। संस्कृत ही भ्रष्टाचार जैसे महारोग से बचने का मार्ग प्रशस्त करती है। संस्कृत के छात्र एवं अध्यापक इस महत्त्वपूर्ण कार्य में देश के