सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान क्षेत्र से संबंधित प्रश्न छात्राओं से पूछे गए। महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्राचार्य ने छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए पाठ्यक्रम के साथ-साथ इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन को अति आवश्यक बताया।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास के साथ-साथ प्रतियोगिता में प्रतिभागिता के लिए सक्षम एवं सुदृढ़ बनाते हैं। क्विज प्रतियोगिता के परिणाम के रूप में छात्रा श्रद्धा सिंह और शिवकुमारी कुर्मी विजेता रही विभागाध्यक्ष अमर नायक और पुस्तकालयाध्यक्ष नीता माहौर के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राची सिंह और दीपक राठौर दवारा संपन्न कराया गया साथ ही छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।