सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: महोदय सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल में टेक्सटाइल एवं क्लोदिंग विभाग एवं इन्क्यूबेशन सेंटर की छात्राओं द्वारा “पुर्नकल्पन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने खादी से स्वनिर्मित परिधान तैयार किये एवं उन पर कशीदाकारी, बॉधनी, ब्लॉक प्रिंटिंग, हेड पेंटिंग एवं कलमकारी आदि से सुंदर तरीके से अंलकृत किया व सभी छात्राओं ने इन परिधानों के साथ गरिमामय प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल ने छात्राओं के कार्य की बहुत प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारीगण अशोक नेमा, मनीषा शर्मा टेक्सटाइल एवं क्लोदिंग विभाग की विभागाध्यक्ष रंजना त्रिवेदी एवं इन्क्यूबेशन सेंटर की समन्वयक रंजना उपाध्याय उपस्थित हुये।