सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर ग्राम मुंगालिया हाट में शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी, रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विभा खरे, डॉ. मीना बरसे, प्रो. दीपिका सक्सेना सहित प्रो. बबीता गोस्वामी एवं बड़ी संख्या में रासेयो की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

सात दिन चलने वाले इस शिविर में कॉलेज की छात्राएं ग्रामीणों को स्वस्थ रहने, जन स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पानी बचाने का संदेश देंगी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आप सभी स्वयं सेविकाएं विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करेंगी। यह शिविर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। गांव में रहकर रासेयो के अंतर्गत आप जो सीखेंगे, उसे जीवन शैली में अनुसरण करना महत्वपूर्ण है।

रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विभा खरे ने विशेष आवासीय शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में परियोजना कार्य, बौद्धिक चर्चा, सायं कालीन गतिविधियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा विषय आधारित संवाद सत्र, प्रशिक्षण एवं ग्राम संपर्क एवं सर्वेक्षण कार्य, परेड अभ्यास एवं खेलकूद, योग व ध्यान प्रमुख है। कॉलेज प्रबंधन ने शिविर के लिए सभी को बधाई दी है।