सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराते हुए इतिहास रचा है। कॉलेज की 27 छात्राओं ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया है। छात्राओं ने स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में यह शानदार प्रदर्शन किया है, जो कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं में भूमिका पंवार (बीसीए), नोशीन अहमद (बीएससी) और सय्यद सामिया (एमएससी बायोटेक्नॉलजी) शामिल हैं। द्वितीय स्थान पर खुशी वर्मा (बीएससी), महक जैन (बीएससी), कशिश सोनी (बीसीए), मानसी आडवाणी (बीकॉम ऑनर्स) और शेली जैन (एमएससी फूड एण्ड नूट्रिशन) रहीं। वहीं तृतीय स्थान मुस्कान नारयाणी (बीकॉम ऑनर्स) और वर्षा गुरनानी (बीसीए) ने हासिल किया। चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में चेताली चांदवानी (बीकॉम), गुंजन परयानी (बीसीए), माही सरफ (बीसीए), प्राची मिश्रा (एमएससी बायोटेक्नॉलजी) और प्रज्ञा गुप्ता (एमएससी गणित) शामिल हैं। पंचम स्थान अंजलि सोनी (बीसीए) और माही रामचन्दानी (बीबीए) ने प्राप्त किया। छठे स्थान पर हिबा मरियम (बीबीए) और हिमांशी मोहनानी (बीकॉम ऑनर्स) रहीं, जबकि सातवां स्थान मेमूना खान (बीएससी) और ज़ैनब हसन (बीसीए) ने अर्जित किया। आठवें स्थान पर कशिश बजाज (बीकॉम

ऑनर्स) और सौम्या जैन (बीकॉम ऑनर्स) रहीं। इसके अतिरिक्त दसवां स्थान आयुषी माखीजा (बीबीए), हेमा बरगाह (बीसीए), निहारिका विश्वकर्मा (बीकॉम) और प्रिंसी पहलवानी (बीकॉम) ने प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर अत्यंत गर्व और खुशी व्यक्त की। सभी 27 मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उन्होंने उनके समर्पण, निरंतर प्रयासों और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, लगन और विनम्रता के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. पारवानी ने कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। यह उपलब्धि छात्राओं के अनुशासन, कड़ी मेहनत और फैकल्टी के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस शानदार प्रदर्शन ने संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की शैक्षणिक सफलताओं में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #परचम #लहर #शहर