सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: इलेक्शन कमिशन किसी भी समय लोकसभा 2024 के लिए चुनावों की घोषणा कर सकता है। पंजाब की 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) चर्चाएं कर रही है। अकाली दल- भाजपा के गठजोड़ पर भी जल्द फैसला हो सकता है। इन घोषणाओं से पहले ही संगरूर सीट चर्चाओं में आ चुकी है। दरअसल, इस सीट पर दो साढू एक दूसरे के आमने-सामने मैदान में उतर सकते हैं।
आम आदमी पार्टी 13 सीटों में से कुछ अपने अपने मौजूदा मंत्रियों को उतारने पर विचार कर रही है। इस लिस्ट में एक खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के नाम पर भी विचार चल रहा है। अनुमान है कि उन्हें संगरूर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का अकाली दल में विलय हो चुका है। अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सुखदेव सिंह ढींडसा काे अपने पिता प्रकाश सिंह बादल की जगह देकर पार्टी का सरपरस्त घोषित कर दिया है। ऐसे में अकाली दल भी संगरूर से सुखदेव सिंह ढींडसा के बेटे व पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को टिकट देना चाहता है।
ऐसा हुआ तो दो साढू होंगे आमने सामने
मीत हेयर की शादी बीते साल नवंबर में ही मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ तय हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार परमिंदर सिंह ढींडसा की पत्नी गगनदीप कौर ढींडसा और डॉ. गुरवीन कौर दोनों कजन बहनें हैं और दोनों में नजदीकी रिश्ता है। अगर दोनों पार्टियां मीत हेयर और परमिंदर सिंह ढींडसा को संगरूर से मैदान में उतारती हैं तो साढू साढू आमने-सामने हो जाएंगे।