मुंबई । वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के पास इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बेहतर प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का दावा पेश करने का अवसर था पर वह इसमें विफल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन निरंतरता की कमी के कारण अब भी टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाये हैं।
बिशप ने कहा, ‘जब प्रमुख बल्लेबाज जोस बटलर जल्दी आउट हो गये थे तब सैमसन के पास बड़ा स्कोर बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपना दावा पेश करने का अवसर था पर वह उसका उपयोग नहीं कर पाये। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने माना कि जब सैमसन लय में रहते हैं तो उनका खेल शानदार होता है पर वह अपने खेल में निरंतर बनाये नहीं रख पाते। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत की ओर से अंतिम बार टी20 मैच फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
बटलर आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे और ऐसे में सैमसन के पास रन बनाकर अपने को साबित करने का अच्छा अवसर था। वह लय में भी दिख रहे थे पर 27 रन बनाने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की गेंद पर अपना संयम खो बैठे और रिवर्स स्वीप लगाकर आउट हो गये। बिशप ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि संजू फॉर्म में नहीं है पर वह आसानी से अपना विकेट खो रहे हैं।
मैं सैमसन के खेल को पसंद करता हूं पर वह शॉट चयन के कारण अपनी अच्छी फॉर्म कायम नहीं रख पाते हैं।’ वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को लगता है कि सैमसन को बल्लेबाजी नजर आती है, ऐसे में वह कुछ अलग करने का प्रयास करते हुए एकसाथ ही बहुत सी चीजें आजमाने का प्रयास करते हुए अपना विकेट खो देते हैं।