ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू सामंड्स ने कहा है कि आईपीएल से कई बार दोस्ती भी टूट जाती है। सामंड्स ने कहा कि आईपीएल के कारण ही साथी खिलाड़ी रहे माइकल क्लार्क से उनके संबंध खराब हुए हैं। सायमंड्स के अनुसार आईपीएल में जब उन्हें बड़ी रकम मिली थी तभी से क्लार्क उनसे दूर होते चले गये। आईपीएल के पहले सीजन 2008 की नीलामी में सायमंड्स को डेक्कन चार्जर्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था।
गौरतलब है कि सायमंड्स और क्लार्क ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू किया था और एकसाथ खेलते-खेलते दोनों की दोस्ती भी गहरी होती चली गई थी पर साल 2008 में इनकी दोस्ती में दरार आ गयी जिससे आपसी संबंध खत्म हो गये। सायमंड्स ने कहा कि हम एकसाथ खेलते-खेलते दोस्त बन गए थे. जब क्लार्क टीम में आए तो मैं उनके साथ बल्लेबाजी करता था और टीम में उनका ध्यान भी रखता था। इसी वजह से हमारे बीच एक रिश्ता सा बन गया था। सायमंड्स ने कहा, मैथ्यू हेडन ने तब मुझसे कहा था, मुझे लीग में खेलने के लिए जब से अधिक पैस मिला तभी से कई साथी खिलाड़ियों को उनसे जलन होने लगी। उसी दौरान क्लार्क के साथ उनके संबंध खराब होने शुरु हो गये।
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने आगे कहा, पैसा कई मजेदार चीजें कर सकता है। यह अच्छा भी होता है पर कई लेकिन कई बार यह ज़हर का काम भी करता है और मेरा मानना है कि मेरी और क्लार्क की दोस्ती में पैसों ने जहर घोलने का काम किया हालांक मैं आज भी क्लार्क की काफी इज्जत करता हूं, तो इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा कि तब हमारे बीच क्या हुआ था और किसने क्या कहा था? उसके साथ मेरी दोस्ती अब नहीं रही और मैं इससे सहज हूं, लेकिन मैं यहां बैठकर किसी पर आरोप नहीं लगा रहा।