लंदन । मोहम्मद सालाह के दो गोलों की सहायता से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लिवरपूल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 4-0 से हरा दिया। इसी के साथ ही लीवरपूल एक बार फिर से फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है। इस मैच में डियाज ने शुरुआती 5वें मिनट में ही एक गोल कर अपनी टीम लिवरपूल को बढ़त दिला दी थी।
इसके बाद सालाह ने 22वें मिनट में एक गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। माने ने 68वें मिनट में टीम की ओर से तीसरा गोल किया जिसमें डियाज ने उनकी सहायता की।
सालाह ने डियाज की जगह मैदान में उतरे डिएगो जोटा की सहायता से 85वें मिनट में दूसरा गोल किया।
इस जीत से लिवरपूल के 32 मैचों में 76 अंक हो गये हैं और वह मैनचेस्टर सिटी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है। वहीं सिटी के 31 मैचों में 74 अंक हैं।