सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, I.N.D.I.A. ब्लॉक भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहा है। दोनों तरफ जश्न का माहौल है।

दिल्ली में भाजपा कार्यालय पर सुबह से हलवा और लड्डू बनाए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के सामने नाचते दिखे।

दूसरी तरफ, कांग्रेस समेत I.N.D.I.A. ब्लॉक के बाकी दलों में भी हर्ष का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस वर्कर्स ढोल की ताल पर छूमते कैमरे में कैद हुए। बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर जश्न मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता NDA की बढ़त की खुशी मनाने के लिए ढोल के साथ पहुंचे हैं।

दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के एक कांग्रेस समर्थक ने राहुल गांधी को गले लगाया। कांग्रेस रुझानों में 100 सीटों के करीब है।

चेन्नई में DMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न मनाया। अब तक के रुझानों में पार्टी 39 में से 21 सीटों पर आगे है।

कोलकाता में काउंटिंग के दौरान TMC समर्थकों ने जश्न मनाया। राज्य की 42 लोकसभा सीटों में TMC 31 पर आगे है।

दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर के बाहर पार्टी के समर्थक साइकिल पर मोदी का कटआउट लेकर पहुंचे। उन्होंने PM की आरती भी उतारी।

हिमाचल की मंडी सीट से BJP उम्मीदवार कंगना रनॉट को उनकी मां दही खिलाती हुईं। कंगना रुझानों में आगे चल रही हैं।

कोलकाता में सड़क किनारे फलों का जूस बेचने वाला शख्स अपने मोबाइल फोन पर चुनाव का रिजल्ट देखता नजर आया।

यूपी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पार्टी ऑफिस पर मिठाइयां बांटीं। रुझानों में सपा 80 में से 35 सीटों पर आगे है।

झारखंड के खूंटी में कांग्रेस-JMM कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। रुझानों में I.N.D.I.A ब्लॉक के काली चरण मुंडा भाजपा के अर्जुन मुंडा से आगे चल रहे हैं।