आरएनटीयू एवं एसजीएसयू ने मनाया भव्य प्लेसमेंट डे
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिवर्सिटीज के अंतर्गत संचालित रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) भोपाल एवं स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से रेडिसन होटल गुलमोहर भोपाल में भव्य प्लेसमेंट डे 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों विश्वविद्यालयों के 650 से अधिक चयनित विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों से प्राप्त नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 दोनों विश्वविद्यालयों के लिए प्लेसमेंट के क्षेत्र में अत्यंत सफल रहा। इस दौरान 130 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 650 से अधिक विद्यार्थियों का चयन विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों में हुआ। यह उपलब्धि विश्वविद्यालयों की उद्योगोन्मुखी शिक्षा, कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण एवं मजबूत उद्योग-अकादमिक सहयोग का प्रमाण है।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स कुलगुरु रवि प्रकाश दुबे स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु विजय सिंह तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक अभय अरुण महिषी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि ऐसे सक्षम और आत्मविश्वासी युवा तैयार करना है जो बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
अपने संबोधन में संतोष चौबे ने कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उद्योगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कौशल नवाचार की सोच और व्यावहारिक अनुभव ही युवाओं को सफलता के नए आयाम प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आईसेक्ट समूह पिछले चार दशकों से शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
मुख्य वक्ता अभय अरुण महिषी ने करियर विकास में निरंतर सीखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्किलिंग अपस्किलिंग और रिस्किलिंग ही पेशेवर सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों को अपनाने नवाचार करने और जीवन भर सीखते रहने का संदेश दिया।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलगुरु विजय सिंह ने कहा प्लेसमेंट डे केवल नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का अवसर नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सपनों के साकार होने का उत्सव है। उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता रही है और यही कारण है कि हमारे विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट अवसर प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में भी हम उद्योग और शिक्षा के बीच इस सेतु को और अधिक मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में उद्योग जगत के अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और मानव संसाधन पेशेवरों ने भी सहभागिता की। इनमें नेटवर्क इन एक्शन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव अग्रवाल कॉर्पोरेट स्टेप्स की डायरेक्टर शीतल वर्मा बीएनआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रदीप करमबेलकर बगरोदा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत व्यास वी ग्रुप के स्वतंत्र सलाहकार लियोनार्ड जेसुराज मानव संसाधन विशेषज्ञ रिया तलरेजा एवं नवीन ठाकुर वर्धमान समूह से पूजा जैन केयरसॉफ्ट से अमित दास नेटलिंक से अभिषेक थापा कॉर्पोरेट स्टेप्स से जैक जैक्सन एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट से दीपनारायण मिश्र अनव वेबटेक से दृष्टि जैन तथा नेक्स्ट टॉपर से आयुषी मालवीय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों अभिभावकों शिक्षकों उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कई चयनित विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की कुलसचिव संगीता जौहरी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों उद्योग प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरएनट #एसज #एसय #DeskSource #एनएन #टवर #आईट