आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिहार के जमुई में ट्रैक्टर में रेत भरकर ले जा रहे ड्राइवर ने SI और एक जवान को रौंद दिया। SI प्रभात रंजन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राइवेट क्लिनिक में जवान का इलाज चल रहा है। SI प्रभात रंजन गरही थाने में पदस्थ थे। वो वैशाली के रहने वाले हैं।

पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि मोहली टांड़ नदी से तस्कर अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं। जिसके बाद SI प्रभात रंजन, होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक से छापेमारी के लिए निकल गए। जैसे ही दोनों महोलियाटांड़ के पास पहुंचे तो उनकी नजर बालू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पर पड़ी। उसे रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने दोनों को रौंद दिया।

SI प्रभात रंजन वैशाली के महुआ के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। देर शाम 8 बजे तक शव जमुई पहुंचने के बात बताई जा रही है। दोपहर 1 से 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को मलयपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए रखा जाएगा।

जवान को प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया

दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने अप्पर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन को मृत घोषित कर दिया। घायल होमगार्ड जवान राजेश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे शहर की निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एसपी बोले-जांच की जा रही है

घटना की जानकारी के बाद एसपी शौर्य सुमन, एसडीपीओ सतीश सुमन, मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सहित कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।एसपी शौर्य ने कहा कि बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही।