मैड्रिड । स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में पहुंच गया है। रियल ने मैनचेस्टर को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर के साथ ही फाइनल में जगह बनायी जहां 28 मई को उसका मुकाबला लिवरपूल से होगा।
मैनचेस्टर ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 13 बार की यूरोपीय चैंपियन पर 1-0 से बढ़त हासिल की थी। रियल की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी रोड्रिगो ने अंत में दो मिनट में दो गोल दागकर मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-1 से हराया।
वहीं एक अन्य गोल करीम बेंजेमा ने अतिरिक्त समय में पेनल्टी किक पर किया। पहले सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम 6-5 से जीत दर्ज करने में सफल रही। अब उसे 28 मई को पेरिस में लिवरपूल से मुकाबला करना है।