पुणे । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी 46 रनों की पारी के साथ ही आईपीएल में 4,000 रन पूरे किये। यह उपलब्धि हासिल करने वाले रायुडू 10वें भारतीय बल्लेबाज हैं।

रायुडू ने अब तक 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनका औसत 47.05 का है। उन्हें साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा चुना गया था और उन्हें एक बार फिर आईपीएल 2022 से पहले टीम द्वारा चुना गया था। उन्होंने सुपर किंग्स की ओर से 127.88 के स्ट्राइक रेट से 1,628 रन बनाए हैं।

रायुडू ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 गेंदों में ही 46 रन बना दिये। वहीं सुरेश रैना (5529) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही चार हजार के आंकड़े को पार करने वाले सीएसके के अन्य खिलाड़ी हैं।  इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दो अन्य सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं।