आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेमंड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने ग्रुप के चेयरमैन और MD गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के विवाद के बीच कंपनी को सलाह देने के लिए एक इंडिपेंडेंट सीनियर लीगल काउंसिल को नियुक्त किया है। कंपनी ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा, ‘इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स (ID) यह सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट हैं कि दो प्रमोटर डायरेक्टरों के बीच मैरिटल डिस्प्यूट किसी भी तरह से कंपनी के मामलों और बिजनेस को मैनेज करने के लिए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की क्षमता को प्रभावित न करे।’

इंडिपेंडेंट सीनियर लीगल काउंसिल रिटेन किया

इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने कंपनी को सलाह देने के लिए इंडिपेंडेंट सीनियर लीगल काउंसिल बर्जिस देसाई को रिटेन करने का फैसला किया है। इनका प्रमोटर्स या कंपनी से कोई लिंक नहीं है। ID स्टेकहोल्डर्स को आश्वस्त करना चाहते हैं कि वो निष्पक्ष रूप से काम करेंगे।

एडवाइजरी फर्म ने इंटरिम CEO नियुक्त करने की सलाह दी

इससे पहले प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IiAS) ने रेमंड ग्रुप के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को एक इंटरिम CEO नियुक्त करने के लिए कहा था।

IiAS ने गौतम सिंघानिया पर लगे उनकी पत्नी और बेटी से मारपीट करने और पर्सनल बेनेफिट्स के लिए कंपनी के फंड्स का यूज करने के आरोपों की जांच करने के लिए भी कहा था।

कंपनी के पांच इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स को IiAS ने यह भी सुझाव दिया कि वे गौतम सिंघानिया और नवाज से बोर्ड मेंबर्स के रूप में अपनी जिम्मेदारियों से कुछ समय के लिए हटने को कहें।

यह खबरें भी पढ़ें…

गौतम सिंघानिया ने बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया: 9 कारोबारी दिन में 13% गिरा शेयर, पत्नी संपत्ति में 75% हिस्सा चाहती हैं

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने अपने स्टॉफ और बोर्ड को बिजनेस स्टेबिलिटी का भरोसा दिलाया है। 13 नबंवर को उन्होंने अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से बिजनेस स्टेबिलिटी को लेकर अनिश्चिता जताई जा रही थी। गौतम सिंघानिया मुझे सड़क पर देखकर खुश होता: गौतम के पिता विजयपत बोले- अपने बच्चों को सब कुछ देने से पहले बहुत सोचना चाहिए

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के अलग होने की खबरों के बीच ग्रुप के फाउंडर और गौतम के पिता विजयपत सिंघानिया का एक इंटरव्यू सामने आया है। बिजनेस टुडे से बातचीत में विजयपत ने अपनी विरासत बेटे को सौंपने पर अफसोस जताया।