रवींद्र भवन में 13 जून को द कॉकेशियन चॉक सर्कल
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के रविंद्र भवन में 13 जून को शाम 7 बजे विश्वप्रसिद्ध नाटक द कॉकेशियन चॉक सर्कल का मंचन किया जाएगा। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय स्थित टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के एम.ए. ड्रामेटिक्स प्रथम वर्ष के छात्र इस नाट्य प्रस्तुति को मंच पर जीवंत करेंगे। जर्मन नाटककार बर्टोल्ट ब्रेख्त की चर्चित कृति पर आधारित इस नाटक का निर्देशन रंगकर्मी अविजीत सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। दर्शकों के लिए इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
द कॉकेशियन चॉक सर्कल विश्व रंगमंच की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित कृतियों में से एक मानी जाती है। यह नाटक न्याय मानवता संवेदनशीलता और मातृत्व जैसे सार्वभौमिक विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। इसकी कथा एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी देखभाल करने वाली महिला और उसकी जैविक मां के बीच अधिकार को लेकर विवाद उत्पन्न होता है। अंततः एक बुद्धिमान न्यायाधीश ऐसा निर्णय देता है जो यह संदेश स्थापित करता है कि किसी व्यक्ति या वस्तु पर वास्तविक अधिकार उसी का होना चाहिए जो उसकी सच्चे मन से देखभाल और संरक्षण करता है।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा विद्यार्थियों को केवल अभिनय की तकनीक ही नहीं बल्कि रंगमंच की सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं से भी जोड़ता है। द कॉकेशियन चॉक सर्कलजैसे विश्वप्रसिद्ध नाटक का मंचन विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। हमें विश्वास है कि यह प्रस्तुति दर्शकों को उत्कृष्ट रंगमंचीय अनुभव प्रदान करेगी तथा समाज में न्याय संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों पर सार्थक संवाद को प्रेरित करेगी।
इस प्रस्तुति का निर्देशन अविजीत सोलंकी कर रहे हैं, जबकि एसोसिएट डायरेक्टर की जिम्मेदारी जीतू राभा निभा रहे हैं। नाटक का संगीत तेजस्वी और अनिरुद्ध द्वारा तैयार किया गया है। प्रोजेक्शन डिज़ाइन निखिल बंसल ने किया है, जबकि कॉस्ट्यूम डिज़ाइन की जिम्मेदारी किरण साहू ने निभाई है।
टैगोर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा देश में रंगमंच शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। संस्थान समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की नाट्य कृतियों का मंचन कर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है तथा भोपाल की समृद्ध सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शहर के रंगकर्मियों कला प्रेमियों विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस विशेष नाट्य प्रस्तुति में उपस्थित होकर युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #भवन #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #शनल #रथम