सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया गया। इस के अंतर्गत पूरे परिसर में सभी अध्यापकों, कर्मचारीयो एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में छात्रों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें परिसर के अनेको छात्रों द्वारा अपनी सहभागिता की गई। इसके साथ ही साथ परिसर के निर्देशक रमाकांत पांडेय द्वारा सभी अध्यापकों, कर्मचारीयों एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई एवं उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि सरदार पटेल का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने आजाद भारत में बिखरी हुई रियासतों का विलय करते हुए एकता के सूत्र में बाधा इस कारण दिन प्रतिवर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रमन मिश्रा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।