आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राहुल गांधी ने विदिशा में सभा को संबोधित करते हुए कहा- मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी। मोदी, शिवराज, अमित ने मिलकर चुनी सरकार को चोरी किया।
राहुल गांधी के भाषण की बड़ी बातें…
यहां करोड़ों रुपए देकर कांग्रेस पार्टी के विधायकों को खरीदकर सौदा करके, जो आपका निर्णय था। जो आपके दिल की बात थी। उसे बीजेपी के नेताओं ने, प्रधानमंत्री ने कुचलने का काम किया। आपके साथ धोखा किया। अरबपतियों को धोखा नहीं दिया, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया।
हमने किसानों का कर्जा माफ किया था। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया था। उस समय बीजेपी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ये काम नहीं करेगी। लेकिन हमने ये काम करके दिखाया। पूरा मध्यप्रदेश ये बात जानता है।
मोदी जी अपने हर भाषण में कहते हैं हमने यहां 500 कारखाने खोले हैं। एक दिखा दो मुझे, जो कारखाना मोदी ने खोला हो। अमित शाह ने, शिवराज सिंह चौहान ने। मैं देखना चाहता हूं, कहां है ये कारखाना। एक भी नहीं है।
हम बीजेपी से लड़ते हैं। कर्नाटक में हमने इनको मारकर भगाया। हिमाचल प्रदेश में मारकर भगाया। नफरत के साथ नहीं। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं। हम मारते नहीं हैं। मगर मध्यप्रदेश में प्यार से मारकर हमने इनको भगाया है। कहा कि यहां तुम्हारी जगह नहीं है।
विदिशा के बाद राहुल गांधी टीकमगढ़ के खरगापुर में भी सभा को संबोधित करेंगे।