नई मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 6000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने हैं।
राहुल ने इसी के साथ ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बल्लेबाज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 30 रनों की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है।
राहुल ने कोहली के 184 पारियों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 138.18 की स्ट्राइक रेट से 179 पारियों में ही 6000 रन बना दिये। वहीं दुनिया भर की बात करें तो राहुल अब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल (162 पारियों) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (165) से ही पीछे हैं।