सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राधारमण समूह के 6 विद्यार्थी देश की अग्रणी अग्नि सुरक्षा उपकरण निर्माता कंपनी सीजफायर में चयनित हुए हैं. कंपनी द्वारा हाल ही में एक कैंपस का आयोजन किया गया था | जिसमें बी टेक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे | चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने के बाद कंपनी ने इन्हे 5.21 लाख का पैकेज ऑफर किया है |

राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी है | उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कर्मचारियों के चयन के लिए बड़ी संख्या में जानी मानी कंपनियां राधारमण समूह में कैंपस का आयोजन करती हैं | अब तक हजारों विद्यार्थियों को इन कैंपस के जरिये अच्छे पद और वेतनमान वाली नौकरियां मिल चुकी हैं |