सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने कैंसर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में रैली व नुक्कड़ नाटक प्रमुख थे।
यह रैली राधारमन ग्रुप से निकलकर रातीबल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक निकाली गई इन कार्यक्रमों के जरिए नर्सिंग विद्यार्थियों ने जन मानस को कैंसर होने के कारणों, लक्षणों, जांच, उपचार व बचाव से जुड़ी जानकारी प्रदान की।
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोडल अधिकारी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कॉलेज की प्राचार्य वेनिस मारिया के नेतृत्व में ये आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर समर हसन,सहायक प्रोफसर प्रोफेसर श्वता राय,नर्सिंग स्टॉफ और नर्सिंग छात्र उपस्थित थे |
राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कैंसर बहुत बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। इसके देरी से निदान की वजह से लाखों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत करते हैं जिससे कई जानों को बचाया जा सकता है।