सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान परम्परा विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का समापन हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता अमिताभ सक्सेना, पूर्व कुलपति सी.वी.आर.यू. खंडवा ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि रबीन्द्र कन्हेरे, पूर्व कुलपति भोज मुक्त विश्वविद्यालय, राजकुमार आचार्य, कुलपति अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा, अल्केश चतुर्वेदी, कुलसचिव साँची विश्वविद्यालय, अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर आरएनटीयू, रमाकांत पाण्डेय, निदेशक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अमित राय, सह आचार्य, दूरशिक्षा विभाग, वर्धा, आशुतोष, सहायक प्राध्यापक हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर विशेष रुप से उपस्थित थे। संगोष्ठी की समन्वयक एवं संयोजन सावित्री सिंह परिहार थीं।

जिनके संपादन में कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल: स्वदेशी और स्वराज की अवधारणा पुस्तक का विमोचन भी हुआ। आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति संगीता जौहरी द्वारा किया गया।

समापन सत्र की अध्यक्षता कर रहे सी वी रमन विश्वविद्यालय, खंडवा के पूर्व कुलपति अमिताभ सक्सेना ने कहा, “भारत प्राचीन समय से ही हर क्षेत्र और विशेषज्ञता में अग्रणी रहा है। हमें यह आवश्यकता है कि हम जो भी शोध करें, वह देश के लिए उपयोगी हो। भारतीय ज्ञान परंपरा के विषयों को शोध में स्थान देने पर जोर देना चाहिए।”

रबीन्द्र कन्हेरे ने कहा कि आज, भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने और अध्ययन क्षेत्र में सुधार करने की आवश्यकता है। देश के अनेक शिक्षा संस्थानों में भारतीय इतिहास और प्राचीन ज्ञान परंपरा के पाठ्यक्रमों को बदलना चाहिए।भारत में शोध क्षेत्र में एक ज्यादा गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। आधुनिक विषयों को प्राचीन ग्रंथों में ढूंढकर समय के अनुकूल बनाने की आवश्यकता है।
रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि भारतीय ज्ञान के प्रसार के लिए अध्ययन करना, बोध करना और फिर आचरण करना चाहिए । पाश्चात्य की अवधारणा को त्यागना चाहिए और भारत को भारत के दर्पण से ही समझना चाहिए।

अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि रबींद्रनाथ टैगोर विश्विद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसार में अग्रणी है। हम विज्ञान एवं तकनीक में कदम बढ़ाते हुए पृष्ठभूमि में भारतीय ज्ञान परंपरा को साथ में लेकर चलते हैं। वहीं राजकुमार आचार्य ने कहा जब हम बंधनों से मुक्त होते हैं वही सही ज्ञान है। जहां भी श्रेष्ठता, सम्यता और तप है वहां ज्ञान है भारत की यही विशेषता है |
रबींद्रनाथ टैगोर विश्विद्यालय के कुलपति रजनीकांत ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति राजकुमार आचार्य के साथ एमओयू में हस्ताक्षर किए जिसमे दोनो विश्विद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसार एवं शोध पर कार्य किया जाएगा।