आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आम आदमी पार्टी के महाराजपुर से प्रत्याशी इंजीनियर रामजी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को छतरपुर जिले के दौरे पर हैं। वे दोपहर 12 बजे महाराजपुर के नौगांव में रोड-शो करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद छतरपुर से प्रत्याशी भागीरथ पटेल के समर्थन में छतरपुर में रोड-शो और चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद पटेल का नामांकन दाखिल कराएंगे।
मान, शाम को बिजावर पहुंचेंगे और इस विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी अमित भटनागर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रोड-शो करेंगे। भगवंत मान के साथ अभिनेता चाहट पांडे और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राघव पटेल रहेंगे।