आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र के पुणे में 36 साल के एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। पत्नी ने पति के नाक पर जोरदार मुक्का मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम निखिल खन्ना (38) है। वह रियल एस्टेट डेवलपर था। हादसा शुक्रवार दोपहर वनवाड़ी इलाके में हुआ।

कई वजहों से पति से नाराज थी पत्नी

पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मृतक की पत्नी रेणुका (36) का जन्मदिन था। वह दुबई में जन्मदिन मनाना चाहती थी, लेकिन निखिल उसे नहीं ले गया। इसके बाद 5 नवंबर को दोनों की मैरिज एनिवर्सरी थी। रेणुका अपने पति से गिफ्ट मिलने की उम्मीद लगाए थी, लेकिन निखिल ने कोई गिफ्ट नहीं दिया।

इसके कुछ दिन बाद रेणुका अपने एक रिश्तेदार के जन्मदिन पर दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन निखिल ने इसके लिए भी हां नहीं की। इन सभी मुद्दों पर शुक्रवार 24 नवंबर को दोनों के बीच बहस हुई। बात बढ़ी तो गुस्से में रेणुका ने निखिल की नाक पर मुक्का मार दिया। इसकी वजह से निखिल की नाक से खून बहना शुरू हो गया और कुछ देर में निखिल बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले पति ने दम तोड़ दिया

पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निखिल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने पति को मुक्का मारा था या किसी और चीज से वार किया था। पोस्टमॉटर्म के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।

पुलिस ने बताया कि पत्नी को कस्टडी में ले लिया गया है। उसके खिलाफ IPC की धारा 302 (मर्डर) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

कर्नाटक में कॉन्स्टेबल ने पत्नी का मर्डर किया:फोन नहीं उठा रही थी, रात में 150 कॉल किए; 11 दिन पहले कपल को हुआ था बेटा

कर्नाटक में एक पुलिस कॉन्स्टेबल किशोर (34) ने फोन नहीं उठाने पर अपनी पत्नी प्रतिभा (24) की हत्या कर दी। मौत से 11 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद वह होसकोटे के पास अपने मायके में थी। पहले तो किशोर ने उसे 150 कॉल किए, जब उसने नहीं उठाए तो वह 230 किमी दूर अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी का मर्डर कर दिया। मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया:झगड़ा हुआ तो 24 साल छोटी महिला को मारा, बॉडी के टुकड़े कुकर में उबाले

​​​जून में मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया।