आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र के पुणे-अहमदनगर रोड पर एथिलीन ऑक्साइड ले जा रहा गैस टैंकर सड़क पर पलट गया। इस टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है, इस कारण आग लगने और धमाके का डर बना हुआ है।
पुणे फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर मौजूद है। उनके साथ रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स के एक्सपर्ट भी मौजूद हैं। धमाका न हो इसके लिए लगातार टैंक पर पानी छिड़का जा रहा है। टैंक को खाली करने की कोशिशें की जा रही हैं।
आबादी वाले इलाके में हुई घटना
यह टैंकर वडगांव शेरी चौराहे के पास पुणे-अहमदनगर रोड पर पलटा। जिस क्षेत्र में टैंकर पलटा, यह आबादी वाला क्षेत्र है। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन के अलग-अलग विभागों की टीम मौके पर पहुंच गईं। वहीं फायर ब्रिगेड ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड की 8 को मौके पर तैनात किया गया है।
टैंकर पर पानी छिड़क रही फायर ब्रिगेड टीम
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार टैंकर पर पानी का छिड़काव कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। इस रिसाव पर काबू पाने के लिए रिलायंस पेट्रोकेमिकल्स कंपनी की बचाव और मरम्मत टीम को बुलाया गया है। पुलिस विभाग ने यातायात को नियंत्रित किया है। इस सड़क पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है।
कार में जिंदा जलने वाले बचपन के दोस्त:पार्टी करके लौट रहे थे, सोसाइटी के बाहर खड़ी कार के AC में शार्ट सर्किट से भड़की आग
नोएडा सेक्टर-119 की एक सोसाइटी के बाहर शनिवार सुबह कार में जिंदा जलकर अनस और विजय की मौत हो गई। दोनों बचपन के दोस्त थे। अनस अपने पिता का फर्नीचर का कारोबार संभाल रहा था। जबकि विजय पेशे से इंजीनियर था।
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा, 38 की मौत, 18 घायल:किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी बस, डोडा में 300 फीट गहरी खाई में गिरी थी
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में बुधवार को एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। खाई में गिरने से बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा।