कोरबा जिले में उरगा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पहला मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है जिसमे पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार किया है, दुसरा मामला शादी का झांसा देकर अनाचार करने का है। जिसमे पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक के नेतृत्व में उरगा पुलिस द्वारा चंद घण्टों में अलग-अलग महिला संबंधी अपराध में बलात्कार एवं छेडछाड के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।