आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के झुंझुनूं दौरे पर हैं। वे थोड़ी देर में अरडावता में सभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले उन्होंने अरडावता में कांग्रेस के दिवंगत नेता शीशराम ओला की मूर्ति का अनावरण किया। सभा के मंच पर विधायक शोभारानी कुशवाह समेत कई नेताओं ने कांग्रेस भी जॉइन की।

जनसभा में प्रियंका गांधी कर्नाटक की तर्ज पर गृह लक्ष्मी गारंटी योजना का वादा कर सकती हैं। इस योजना में परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए देने का ऐलान किया जा सकता है।

इससे पूर्व जोधपुर में मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत ने कहा कि इस सभा में कई बड़ी घोषणाएं होने वाली हैं।

अरडावता कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे शीशराम ओला का गांव है। यहां की सभा को शेखावाटी के जातीय समीकरण साधने के हिसाब से भी अहम माना जा रहा है।

प्रियंका गांधी की शेखावाटी के जिस इलाके में सभा हो रही है, उसके इलाके के अलावा कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के हिसाब से भी कई मैसेज छिपे हैं। पायलट समर्थक विधायक बृजेंद्र ओला आज की सभा करवा रहे हैं।

ममत शर्मा और विकास चौधरी कांग्रेस में शामिल

प्रियंका गांधी की सभा में बीजेपी से कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी ने भी कांग्रेस जॉइन की। इसके साथ ही धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

PHOTS में देखिए प्रियंका गांधी की सभा..