सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कर्नाटक में वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद के बीच राज्य के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने बीजेपी नेताओं को चुनौती दी है। खड़गे ने कहा कि अगर बीजेपी नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर के वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाकर दिखा दें, तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। खड़गे ने कर्नाटक सरकार के उस फैसले का बचाव किया है, जिसमें आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे गाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बीजेपी पर इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से उठाने का आरोप लगाया और कहा कि नेताओं को पहले स्वयं पूरी रचना गाने की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए।

इस बीच कर्नाटक सरकार के दो अंतरे वाले फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट में जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है। याचिका में दावा किया गया है कि राज्य सरकार का आदेश केंद्र की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत है। मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है। वंदे मातरम् को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी राजनीतिक बहस चल रही है। गुजरात विधानसभा और जम्मू-कश्मीर में भी इसके गायन को लेकर हाल में विवाद सामने आए हैं।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #Bjp #तरम #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अगर