आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम और उत्तर विधानसभा से टिकट के दावेदार प्रभात साहू जल्द ही नगर अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। बीते दिनों उत्तर विधानसभा में उतारे गए प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान के बीच संभागीय कार्यालय में हुए विवाद के बाद से प्रभात साहू काफी निराशा है। उन्होंने संगठन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज करवाने का फैसला किया है। लिहाजा माना जा रहा है कि दशहरा के बाद प्रभात साहू महानगर अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं।
शनिवार की रात को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं संभागीय प्रभारी कविता पाटीदार के सामने हुए विवाद और मारपीट के बीच जिस तरह से कार्यालय के भीतर विरोध प्रदर्शन हुआ है उसके बाद से प्रभात साहू दुखी हो गए है। उन्होंने भी कहा कि कार्यकर्ताओं के नाराजगी को देखते हुए संगठन को इस निर्णय पर विचार करना चाहिए। हालांकि वह अभी कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि दशहरा के बाद प्रभात साहू अपने निर्णय से पार्टी को अवगत करा सकते हैं।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संभाग के कार्यालय में जिस दौरान हंगामा हुआ उस दौरान महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी कार्यालय पर थे, जो कि नाराज कार्यकर्ताओं को लगातार मनाते रहे ऐसे में जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह एक कमरे में जाकर बैठ गए। हमने भी उनसे इस पूरे हंगामे को लेकर बात करना चाहे तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद में अपनी बात प्रेस के सामने रखूंगा।
सूत्र बताते हैं कि पश्चिम विधानसभा सीट से उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। यहां से सांसद राकेश सिंह को टिकट दे दी। उत्तर विधानसभा से भी प्रभात साहू के प्रबल दावेदार थे पर पार्टी ने उन्हें दोनों ही सीट से मौका नहीं दिया, ऐसे में अब संभव है कि वह अपने पद को छोड़कर अपना विरोध जाहिर कर सकते हैं। हालांकि पार्टी छोड़ने के दावे को उन्होंने नकार दिया है।