लंदन। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग आने वाले समय में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच के रुप में दिख सकते हैं। पोंटिंग अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं। ऐसे में संभावना है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पोंटिंग को कोच बना सकती है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोच के तौर पर पोंटिंग का नाम सबसे आगे है। वहीं दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन हैं। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने को एकदिवसीय टीम के कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है। महेला अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोच है।
वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि इस समय कोच के तौर पर देखा जाये तो पोंटिंग से बेहतर किसी और का दिमाग नहीं है। वह खेल को इतनी अच्छी तरह से समझते है। वहीं खेल के सभी महान खिलाड़ी अच्छे कोच नहीं बन सकते क्योंकि वह नहीं जानते कि किस प्रकार अपना संदेश खिलाड़ियों तक पहुँचाया जा सकता है। वहीं पोंटिंग इस मामले में बेहद पेशवर हैं।