आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुरैना पुलिस ने 8 ड्रम अवैध डीजल जप्त किया है। यह डीजल एक लोडिंग ऑटो में रखकर धौलपुर से मुरैना लाया जा रहा था। अल्ला वेली चौकी पर पुलिस ने उसको पकड़ लिया। डीजल की मात्रा लगभग 1600 लीटर बताई जा रही है, जिसकी लोडिंग सहित कुल कीमत 5:30 लाख रुपए पुलिस बता रही है।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के चलते मुरैना और धौलपुर राजस्थान की बॉर्डर सीमा पर पुलिस द्वारा चेकिंग पॉइंट लगाया गया है। इस पॉइंट पर बाहर से आने वाले हर वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यहां से अवैध हथियार एवं अवैध शराब की भी तस्करी होती है। इसलिए पुलिस द्वारा हर दिन चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में बीती रात को CSP राकेश गुप्ता के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक लोडिंग ऑटो धौलपुर की तरफ से आता दिखाई दिया। CSP ने तुरंत उसको रुकवाया। वहां की चेकिंग की तो उसमें 8 ड्रम डीजल रखा पाया। जब डीजल के बारे में पूछताछ की तो चालक कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने डीजल को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।