सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हमारे व्यापारी जनों की लगतार समस्या आ रही है जिसमे वो अगर अपने अपने प्रतिष्ठान से रोज की नगदी जमा करने बैंक जाते है तो उन्हें रास्ते में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान परेशान किया जाता है और अभद्र व्यव्हार किया जाता है। जबकि हमारे व्यापारों साथ में की जानकारी और और बिलबुक भी साथ में रखते हैं फिर भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसमें मुख्यरूप से ज्वेलरी वाले (सराफा व्यापारी), अनाज व्यापारी और दवा व्यापारी प्रभावित है।
व्यापारी प्रतिदिन अपने पास रखी नगद राशि को बैंक में जमा करने के लिए जाते है जिसमें किसी के पास कम रकम रहती है तो किसी के पास ज्यादा रकम तो मेरा आपसे यहीं अनुरोध है की कृपया व्यापारियों को रियायत दिया जाए और उन्हें अनावश्यक परेशान न किया जाए। इस तरह की चेकिंग के चलते वहा मौजूद आसपास आनावश्यक तत्व द्वारा रकम की जानकारी होने पर अनहोनी होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।