सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने देश के 22वें ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) का शिलान्यास किया। इसके साथ 9750 करोड़ रुपए की 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया।
PM मोदी की सभा Live
BJP ने इसे दक्षिणी हरियाणा की 14 विधानसभा सीटों रेवाड़ी, बावल, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, पटौदी, नूंह, फिरोजपुर-झिरका और पुन्हाना की रैली बताया। रैली को लेकर रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे से सटे गांव माजरा में 89 एकड़ जमीन पर विशाल पंडाल बनाया गया। PM मोदी के शिलान्यास और भाषण को सिलसिलेवार पढ़िए-
हरियाणा की बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे
मोदी ने कहा- पिछले 10 सालों में देशभर में 10 करोड़ बहनों को हमने स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है। इसमें हरियाणा की भी लाखों बहने हैं। इसमें लाखों करोड़ रुपए की मदद दी गई है। मेरी कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा दीदी को लखपति दीदी बना सकूं। अभी तक एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।
जो बजट हम लेकर आए हैं, उसमें तीन करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।
आज पूरा विश्व भारत में निवेश के लिए इच्छुक है। निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बनकर उभर रहा है। निवेश से नौकरी के विशेष अवसर भी बढ़ रहे हैं।
एक बार फिर आपको एम्स के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई…
29 मिनट पहले
पारंपरिक कारीगरों पर 13 हजार करोड़ खर्च करेंगे
हरियाणा हजारों नए उद्योग स्थापित हुए हैं। रेवाड़ी तो विश्वकर्मा साथियों के लिए भी जाना जाता है। यहां की पीतल की कारीगरी और हस्तकला के लिए बहुत मशहूर है।
सरकार पारंपरिक कारीगरों के लिए 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। देश के छोटे किसान के पास बैंकों को गारंटी देने के लिए कुछ नही था, मोदी ने उन्हें पीएम सम्मान निधि की गारंटी दी।
30 मिनट पहले
देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे यहां से गुजर रहा
मोदी ने कहा- एक तरफ कांग्रेस का कुशासन है, और दूसरी तरफ बीजेपी का सुशासन। यहां दस सालों से डबल इंजन सरकार है, इसलिए जो भी योजनाएं मोदी ने बनाई हैं उनका सौ प्रतिशत लाभ लोगों को मिल रहा है। जिस दक्षिण हरियाणा को विकास में पीछे रखा गया आज वह तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में रोड हो, रेल हो, मेट्रो हो उनसे जुड़ी जो बड़ी परियोजनाएं हो वह इसी हिस्से से गुजर रही हैं।
देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे हरियाणा के गुरुग्राम , पलवल और नूंह से होकर गुजर रहा है। रेलवे के विकास के लिए हर बार औसतन 300 करोड़ रुपए का बजट मिलता था, इस बार हरियाणा में रेलवे के लिए 3000 करोड़ का बजट रखा गया है। अब देखिए कहां तीन सौ करोड़ और कहां तीन हजार करोड़। ये अंतर पिछले दस सालों में आया है। रोहतक, महम, हांसी, सोनीपत जैसी रेल लाइनों अंबाला कैंट की दोहरीकरण से लाखों लोगों को फायदा होगा।
इस क्षेत्र में किसानों को पानी की बहुत समस्या रहती थी, दुनिया की सैकड़ों बड़ी कंपनियां आज हरियाणा से चल रही हैं। इसमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। हरियाणा कपड़ा और परिधान उद्योग में भी अपना नाम ऊंचा कर रहा है। 35% कालीन 20 प्रतिशत परिधान हरियाणा में ही बनते हैं।
36 मिनट पहले
कांग्रेस के नेता अपना एक स्टार्टअप नहीं संभाल पा रहे
कांग्रेस सोचती है कि सत्ता में रहना उसका जन्मसिद्ध अधिकार है, इसलिए जब से ये गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना है, तब से मेरे खिलाफ साजिश हो रही हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद के कारण मैं सुरक्षित हूं। जितना ज्यादा कांग्रेस साजिश करती है, उतना ही जनता मुझे मजबूत करती है। अपना आशीर्वाद देती है। इस बार भी कांग्रेस ने मेरे खिलाफ सारे मोर्चें खोल दिए हैं, लेकिन मेरे साथ जनता का कवच मेरे लिए माताएं बहनें ढाल बनकर खड़ी है तो संकट से पार निकल आते हैं। आप सबके आशीर्वाद से जो मैं अनुभव कर रहा हूं, एनडीए सरकार 400 पार
साथियों एक परिवार के मोह में फंसी कांग्रेस हरियाणा में भी वही हाल है। आज अपने इतिहास के सबसे दयनीय दौर में गुजर रही है। इनके नेता से अपना एक स्टार्टअप नहीं संभल रहा है। ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस के पुराने नेता एक एक करके इनको छोड़कर जा रहे हैं। जिन्होंने इनके साथ आने का वादा किया था वह भी भाग रहे हैं। कांग्रेस के पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं बचे हैं। जहां कांग्रेस सरकार हैं वहां वह अपनी सरकार नहीं संभाल पा रहे हैं। हिमाचल में लोगों को वेतन देने में दिक्कतें आ रही हैं।