आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के मौके पर झारखंड में विकसित भारत के लिए चार अमृत मंत्र दिए हैं। आज प्रधानमंत्री ने खूंटी पहुंचकर 7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

योजनाओं का उद्घाटन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

जनजातीय समूह मिशन’ शुरू, करीब 24 हजार करोड़ होगा खर्च

प्रधानमंत्री-किसान योजना की 15वीं किस्त जारी

7200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास

उद्घाटन क्या- क्या हुआ

आईआईएम रांची का नया परिसर

आईआईटी आईएसएम धनबाद का नया छात्रावास

बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल और लूब्रिकेंट (पीओएल) डिपो

हटिया-पकरा सेक्शन

तलगरिया-बोकारो सेक्शन और जारंगडीह-पतरातू सेक्शन डबल लेन।

आधारशिला रखी गयी

एनएच 133 के महगामा-हंसडीहा सेक्शन का फोर लेन कार्य (52 किमी)

एनएच 114ए के बासुकीनाथ-देवघर सेक्शन का फोर लेन कार्य (45 किमी)

केडीएच-पूर्णाडीह कोल हैंडलिंग प्लांट

आईआईआईटी रांची के नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन की आधारशिला।

49 हजार करोड़ की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

आदिवासियों का कल्याण लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने अंतिम व्यक्ति का नमक खाया है। आज भगवान बिरसा की धरती पर ऋण चुकाने आया हूं। मक्खन पर लकीर तो सभी कोई खींच सकता है। कोई पत्थर पर तो लकीर खींचे। दौरे में उन्होंने आदिवासियों के कल्याण को लक्ष्य बनाने की बात कही।

झारखंड से विदा हुए पीएम मोदी

खूंटी के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से विदा ली। एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे।

पवित्र माटी को माथे पर चढ़ाने का सौभाग्य मिला

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है। कुछ देर पहले ही उलिहातू से लौटा हूं। उनके परिजनों से भी सुखद मुलाकात हुआ है। उस पवित्र माटी को माथे पर चढ़ाने का सौभाग्य मिला है। मुझे भगवान बिरसा मुंडा पार्क देखने का भी अवसर मिला। दो साल पहले यह म्यूजियम देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला था। मैं सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं।

झारखंड को 50 हजार करोड़ की अलग- अलग योजनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगहों पर झारखंड का स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। देश को विशेषकर झारखंड को 50 हजार करोड़ रुपए की अलग- अलग योजना का उपहार मिला है। रेल परियोजना शुरू हुआ है। झारखंड भी देश के इलेक्ट्रिक फाइड रेल रूट वाला राज्य राज्य बना गया है। झारखंड का कोना – कोना महान विभूतियों से जुड़ा है। तिलका मांझी, चांद भैरव, फूलो झानों, अलबर्ट एक्का जैसे अनेक वीरों ने इस धरती का गौरव बढ़ाया है। देश का कोई कोना नहीं था जहां आदिवासी वीरों ने मोर्चा नहीं लिया। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित कई जगहों पर ऐसे वीरों का देश ऋणी है।

आदिवासी वीरों के साथ हुआ अन्याय

प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के बाद ऐसे वीरों के साथ न्याय नहीं हुआ। हमने अमृत भारत के दौरान इन्हें याद किया। कुछ ही साल पहले खूंटी में सोलर पॉवर से चलने वाले जिला न्यायालय का उद्घाटन किया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा मजबूत माध्यम बनेगी। मुझे दो दशक से ज्यादा सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते हुए हो गया है। हमारी सरकार ने जितना दस साल में किया उससे ज्यादा ऊर्जा के साथ अपनी पूरी ताकत लगानी है।

प्रधानमंत्री ने कहा हम चार स्तंभ को मजबूत करेंगे।

चार अमृत स्तंभ

1 भारत की महिलाएं

2 किसान भाई बहन

3 भारत के नौजवान

4 मध्यम वर्ग, गरीब भाई बहन

13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में इन्हें मजबूत करने के प्रयास किए। पिछले कुछ वर्षों में 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा साल 2014 से हमारा सेवाकाल शुरू हुआ है। हम सेवा करने के लिए आये हैं। हमारे आने से पहले भारत की बहुत बड़ी आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। भारत के लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका जीवन बदल पायेगा।