सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चल रही बाइक यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों से वीडियो सम्मेलन के माध्यम से संवाद करेंगे। यह यात्रा 17 सितंबर को शुरू हुई थी और वडनगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न समूहों में चल रही है।इस यात्रा में युवा प्रतिभागी कई राज्यों के जिलों, कस्बों और गांवों से गुजरते हुए सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, विद्यालयों और अस्पतालों में जनसंपर्क, जरूरतमंदों से मुलाकात, पौधरोपण और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। इसका उद्देश्य सेवा, युवा भागीदारी और सामाजिक संपर्क को स्थानीय स्तर तक पहुंचाना है।
मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में भी गुरुवार को सेवा संकल्प बाइक यात्रा के प्रतिभागियों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाइक यात्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अनुसार, वाराणसी से वडनगर जा रही यात्रा में 250 मोटरसाइकिलों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागी स्थानीय लोगों से संवाद कर सेवा कार्यों में भाग ले रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर विद्यालयों की सफाई, बच्चों से संवाद, पुस्तकों एवं शिक्षण सामग्री का वितरण, अस्पतालों और वृद्धाश्रमों में मुलाकात तथा पौधरोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री के साथ आज होने वाला संवाद इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। सेवा यात्री यात्रा के दौरान किए गए कार्यों और स्थानीय स्तर पर मिले अनुभवों को प्रधानमंत्री के साथ साझा करेंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और 7 अक्टूबर तक जारी रहने का कार्यक्रम है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #तहत #वडनगर #जरत