आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। शख्स ने JJ हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

आरोपी ने सोमवार देर रात मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर ये धमकी दी। आरोपी का नाम कामरान खान है और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली एयरपोर्ट में 2 किलो सोना जब्त, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट में मंगलवार को कस्टम टीम ने 2 किलो 200 ग्राम सोना बरामद किया। कस्टम अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 2 करोड़ 24 लाख रुपए है। जो कि बैंगकॉक से एक भारतीय ला रहा था। आरोपी को कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सोने को बिस्किट के आकार में दो टेट्रापैक में ला रहा था।

तेलंगाना में कांग्रेस कैंडिडेट जी विवेकानंदा के घर IT की रेड, कुछ दिन पहले ही BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे |

तेलंगाना की चेन्नूर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जी विवेकानंद के घर और अन्य प्रॉपर्टीज पर ID ने रेड डाली है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने भाजपा से अलग होकर कांग्रेस जॉइन की थी। इससे पहले 10 नवंबर को नॉमिनेशन फाइल करने के दिन पलेरू से कांग्रेस कैंडिडेट पॉन्गुलेटी श्रीनिवास रेड्‌डी के घर पर रेड डाली थी।

जम्मू के किश्तवाड़ में 10 किलो IED बरामद, बिना कनेक्ट किया विस्फोटक पुलिया के नीचे रखा था

जम्मू के किश्तवाड़ में पुलिस और सेना ने करीब 10 किलो IED बरामद किया। हस्ती गांव, शालीमार किश्तवाड़ में IED की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे। जिसके बाद सेना और पुलिस ने एक अभियान चलाया और एक पुलिया के नीचे रखे विस्फोटकों को बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि समय पर विस्फोटकों का पता लगने से एक बड़ा हादसा टल गया। यह एक बिना जोड़ा हुआ IED था।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी के लिए 2700 आवेदन, 275 का होगा इंटरव्यू

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पुजारी पद के एक दर्जन पदों के लिए 2700 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारी पद के लिए अयोध्या के 84 कोस की सीमा के भीतर निवास की अनिवार्यता रखी थी। ट्रस्ट ने 275 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया है। इन्हें 6 महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी मुख्य पुजारी को 32,900 रु. और सहायक पुजारियों को 31,900 रु. प्रति माह वेतन मिलता है।

मणिपुर में गोलीबारी, 2 की मौत, आज कांगपोकपी बंद

मणिपुर में फिर हिंसा का मामला सामने आया है। ताजा मामला कांगपोकपी जिले का है, जहां सोमवार को दो गुटों के बीच गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी की यह घटना हारोथेल और कोब्शा गांवों के बीच हुई। हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय के लोगों पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया।

कुकी-जो समुदाय के लोगों पर हमले की निंदा करते हुए कांगपोकपी स्थित कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने जिले में ‘आपातकालीन बंद’ का ऐलान किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया गोलीबारी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है। पूर्वोत्तर राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच मई में शुरू हुई जातीय हिंसा में अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।