आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र में पीएम 5 साल बाद शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने साईं बाबा की पूजा की।
महाराष्ट्र दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी 7500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, गोवा में शाम 6.30 बजे 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा…
PMO के मुताबिक, पीएम मोदी पहले महाराष्ट्र दौरे पर आए पीएम मोदी साईं मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन कर रहे हैं। पीएम ने इसकी आधारशिला साल 2018 में रखी थी। इसके बाद वे निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क (85 किमी) देश को समर्पित करेंगे। इसका फायदा 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को मिलेगा।
इसके बाद पीएम मोदी शिरडी में 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के जरिए राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। यहां पीएम लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे।
गोवा में PM नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे
महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी गोवा के लिए रवाना होंगे। यहां पीएम मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नेशनल गेम्स में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को भी संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब नेशनल गेम्स गोवा में हो रहे हैं। यह इवेंट 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स 28 जगहों पर 43 से ज्यादा गेम्स में पार्टिस्पेट करेंगे।