सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: फोटोग्राफी की दुनिया में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी अपने छात्रों को लेकर पहुंचा रायसेन के ऐतिहासिक किले। जहां कड़कती धूप होने के बावजूद छात्रों ने रायसेन किले पहुंच कर वहां की वास्तुकला और नकाशी की शानदार तस्वीरे ली और किले के इतिहास को करीब से जानने की कोशिश की।

इस आउटडोर प्रैक्टिकल के लिए फैशन कम्युनिकेशन विभाग के 40 छात्र छात्राओं को लेजाया गया जहां उन्होंने अपने कैमरो से तस्वीरों के साथ-साथ कुछ यादों को भी कैप्चर किया। जिसकी व्यवस्था विभाग के पाठ्यक्रम समन्वयक (सीसी) अयान तिवारी ने की, विषय संकाय बीरेंद्र बलियारसिंह, जिन्होंने वहां छात्रों का निर्देशन किया एवं मार्गदर्शक रहे। विनोद यादव एवं मनीष तोमर, ट्रिप को सफल करने में सहायक रहे।